फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' देखने से करणी सेना प्रमुख कालवी का यू-टर्न, थोड़ी देर में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Tue, 23 Jan 2018 11:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लोकेन्द्र सिंह कालवी
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली के निमंत्रण पर पद्मावत फिल्म देखने की हामी भरने वाले करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी अपने बयान से पलट गए है। आज सुबह कालवी ने कहा कि वे फिल्म नहीं देखेंगे। उन्होंने इतिहासकारों का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग पूर्व में फिल्म देखकर आए थे उन्होंने इसमें कई खामियां बताई थी। कालवी का कहना है कि फिल्म देखने का कोई मतलब नहीं बनता है क्योंकि इसमें इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। 
विज्ञापन

 

राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म ‘पद्मावत’ को पूरे देश में रिलीज करने के आदेश में संशोधन की गुहार लगाई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी याचिकाओं में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते को उसे फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने का अधिकार है। पीठ ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए मंगलवार को याचिकाओं पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

फिल्म मेकर्स ने लिखा था पत्र

फाइल फोटो।
गौरतलब है कुछ दिन पूर्व पद्मावत फिल्म ​मेकर्स ने करणी सेना को पत्र लिखकर फिल्म देखने की अपील की थी। जिसके बाद करणी सेना की ओर से इस आमंत्रण को भंसाली का नाटक करार​ दिया था। लेकिन इसके बाद सोमवार को करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी फिल्म देखने की बात कह दी थी। जिसके बाद वे राजपूत समाज के कई संगठनों के निशाने पर आ गए थे। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व अन्य राजपूत संगठनों ने उनके फिल्म देखने का विरोध किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें