फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुप्रीम कोर्ट के साथ जोधपुर हाइकोर्ट पर भी होगी भंसाली की नजर, जानें क्यों...

Tue, 23 Jan 2018 10:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। क्योंकि जहां एक और आज सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पद्मावत फिल्म रिलीज को लेकर सुनवाई है। वहीं दूसरी और जोधपुर हाइकोर्ट पर भी भंसाली की नजरें होंगी। क्योकि जोधपुर हाइकोर्ट में संजय लीला भंसाली नागौर के डीडवाना थाने में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने के लिए याचिका लगाई है। जिस पर आज सुनवाई होनी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

इसलिए दर्ज हुई थी एफआईआर

फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह के खिलाफ नागौर के डीडवाना थाना में एफआईआर दर्ज है। इन पर पद्मावत फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ और भद्देपन का आरोप है। इसी एफआईआर के खिलाफ भंसाली ने जोधुपर हाइकोर्ट में याचिका लगाई है। लेकि पूर्व की सुनवाई में हाइकोर्ट ने कहा था ​कि जिन आरोपों ​के लिए एफआईआर हुई है वह सही है ​या नहीं इसके लिए फिल्म देखना आवश्यक है। 
विज्ञापन

आज ​रखेंगे अपना पक्ष

फाइल फोटो।
हाइकोर्ट के फिल्म दिखाने के सवाल पर भंसाली की ओर से आज उनके वकील पक्ष रखेंगे। गौरतलब ​है कि कोर्ट रुम में फिल्म दिखाने से फिल्म की सुरक्षा पर सवाल लगाए गए थे। जिसको लेकर आज भंसाली के वकील कोर्ट को जानकारी दे सकते है। मामले की सुनवाई जास्टिस संदीप मेहता करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें