फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC के फैसले के बाद सरकार ने दिखाई लाचारी- अब हमारे पास कोई चारा नहीं

Tue, 23 Jan 2018 03:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
padmavat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में आज फिल्म पद्मावत विवाद को लेकर दायर रिव्यू पिटीशन खारिज होने के बाद राजस्थान सरकार ने अपनी लाचारी जता दी है।  
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान की रिव्यू पिटीशन खारिज कर देने के बाद अब हमारे पास प्रदेश में कानून व्यवस्था संभालने के अलावा और कोई चारा नहीं रह गया है।


कटारिया ने कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार अब राज्य सरकार जनता को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। इधर, सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार की रिव्यू पिटीशन खारिज होने के बावजूद राजपूत संगठनों ने आंदोलन को यथावत रखने की बात कही है उन्होनें सिनेमा हॉल संचालकों को पुन: चेतावनी दी है कि वो सोच समझकर ही इस फिल्म को अपनी स्क्रीन्स पर दिखाएं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस के सामने भारी चुनौती

गुलाबचंद कटारिया
गौरतलब है कि ​अब राजस्थान पुलिस के सामने तीन बड़ी चुनौतियां है जिनका आने वाले दिनों में उन्हें सामना किसी भी हाल में करना ही पड़ेगा। बता दें ​कि 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत की रिलीज डेट है तो वहीं इसी दिन से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल भी शुरू हो रहा है जिसे लेकर भी राजपूत संगठनों ने चेतावनी दे दी है।

वहीं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की खुफिया एजेंसियों ने पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है जिसमें राजस्थान पुलिस को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें