राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पद्मावत फिल्म के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। आरएसएस ने फिल्म पद्मावत के निर्माता से सवाल किया है कि वो इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के बर्बर अत्याचारों को दिखाकर जनता को क्या बताना चाहते है? संघ ने लोगों से अपील की है वे पद्मावत फिल्म का पूर्णत: तिरस्कार करें।
आरएसएस के क्षेत्रीय संघचालक (उत्तर-पश्चिम) डॉ. भगवती प्रकाश ने जारी एक बयान में कहा है कि इस फिल्म के माध्यम से जनभावनाओं को आहत किया जा रहा हैं जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने फिल्म के निर्माता से सवाल किया है कि वह खिलजी की बर्बरता दिखाकर आखिर क्या दिखाना चाहते हैं?
डॉ. भगवती प्रकाश ने बताया की अलाउद्दीन खिलजी ने गुजरात, सूरत, सोमनाथ, खम्भात, जैसलमेर, रणथम्भौर, चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) मालवा, उज्जैन, धारानगरी, चन्देरी, जालोर, देवगिरी, तेलगांना, होयसल आदि में जमकर लूटपाट की। वीरो को बंदी बनाकर उन्हें गुलामों का जीवन जीने पर विवश किया। भारतीय रानियों से जबरन निकाह किया।