फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर नगर परिषद के सभापति पर शिकंजा, सरकार ने दिए जांच के आदेश

Wed, 14 Jun 2017 09:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rajasthan secretariat - फोटो : File
विज्ञापन
राजस्थान सरकार ने सीकर नगर परिषद के सभापति जीवण खान पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। उनके खिलाफ विभिन्न आरोपों को देखते हुए स्वायत्त शासन विभाग ने जांच के आदेश दिए है। 
विज्ञापन


स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने बताया कि सीकर नगर परिषद् के आयुक्त भंवर लाल सोनी द्वारा सीकर में चल रहे अवैध विवाह स्थलों को सीज करने की कार्यवाही की गई थी। इस पर सभापति जीवण खां ने अवैध विवाह स्थलों की स्वयं ने जाकर सील तोड़ी तथा राजकीय कार्यो में बाधा डालते हुए परिषद् कर्मचारियों से बदसलूकी की। 

उन्होनें बताया कि जीवण खां द्वारा पूर्व में भी इसी प्रकार राजकीय कार्यो में बाधा डालने का कार्य भी किया जाता रहा है तथा क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को बढ़ावा देते रहे है एवं अवैध निर्माण संबंधित पत्रावलियों को परिषद कार्यालय से अपने घर पर ले जाकर रख दिया गया है। जिससे उन पर नियमानुसार कोई कार्यवाही नहीं की जा सके।
विज्ञापन


गौतलब है कि सीकर में इन दिनों नगर परिषद के सभापति जीवण खां और आयुक्त के बीच चल रही खींचतान को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। जीवण खां के खिलाफ कार्रवाई की आशंका के चलते पूर्व कांग्रेस विधायक एवं मंत्री राजेंद्र पारीक समेत कांग्रेस के कई नेता उनके समर्थन में उतरे हुए है। वहीं आयुक्त का समर्थन भाजपा विधायक रतन जलधारी समेत कई भाजपा नेता कर रहे है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें