फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ अपराधी, जयपुर में एक ओर कर्फ्यू दूसरी ओर हवाई फायरिंग

Mon, 11 Sep 2017 11:08 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
अपराधियों की हरकतें देखकर लगता है कि इनमें कानून का डर नाममात्र का भी नहीं रहा है। इसी का एक नमूना जयपुर शहर में बीती रात को देखने का मिला। जब सूरज बिहारी नाम के अपराधी ने शहर के प्रताप नगर क्षेत्र में खुलेआम फायरिंग की। इससे क्षेत्र में दहश्त फैल गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है जयपुर के पुराने शहर के चार थाना क्षेत्रों में बीते चार दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है। जबकि आधे शहर में इंटरनेट बंद है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल पूरे शहर में तैनात है।
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने का प्रयास

फाइल फोटो।
 लेकिन अपराधियों का दुस्साहस पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ। जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाला शख्स नशे में था ओर उसका किसी से विवाद चल रहा था।

वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शख्स की तलाश प्रारंभ कर दी है। आरोपी जयपुर के वैशाली नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें