फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार में एक ही प्रदेश से सातवें मंत्री होंगे ये, इसलिए मिला मौका...

Mon, 30 Oct 2017 09:03 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अल्फोंस कन्नाथनम - फोटो : ANI
विज्ञापन
 एम वेंकैया नायडू के देश का उपराष्ट्रपति बनने के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हो गई थी। इस खाली सीट पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अल्फोंस कन्ननथनम को उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए अल्फोंस की जीत लगभग तय है। वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद मोदी सरकार में राजस्थान कोटे से मंत्रियों की संख्या छह हो गई थी। लेकिन अब पुन: राजस्थान से मोदी सरकार में सात मंत्री होंगे। हालांकि यह सभी राज्यमंत्री है। गौरतलब है राज्यसभा की एक सीट  के लिए आज अधिसूचना जारी होगी। जानकारी के अनुसार नामांकन की अंतिम तारीख छह नवंबर होगी। जबकि मतदान 16 नवंबर को होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लिए राह आसान

pm modi in rajya sabha
उपचुनाव में निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल जुलाई 2022 तक रहेगा। इस चुनाव में 199 विधायक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में राज्यसभा की दस सीटें है।​ जिसमें वर्तमान में सात सीटों पर भाजपा के सदस्य काबिज है जबकि दो सीट कांग्रेस के कब्जे में है। वहीं एक सीट खाली है। यहां से कांग्रेस की मुश्किल अगले वर्ष और बढ़ेंगी जब अप्रेल माह में दोनों कांग्रेस सदस्य का कार्यकाल पूर्ण हो जाएगा। क्योंकि भाजपा के संख्या बल के आगे कांग्रेस का पुन: इन सीटों पर काबिज होना मुश्किल दिख रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें