राजस्थान की एटीएस टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने चेन्नई में कार्रवाई करते हुए एक आईएसआईएस एजेंट को हिरासत में लिया है। इस एजेंट का नाम हरुन बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम इसे जयपुर लेकर आ रही है और पहुंचने के बाद मंगलवार शाम को एटीएम इस मामले में अधिकारी जानकारी देगी। हरुन का राजस्थान से गहरा कनेक्शन बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एक जमील नाम का आईएसआईएस एजेंट को गिरफ्तार किया था।
जमील राजस्थान से आईएसआईएस के लिए फंडिंग कर रहा था। एक और एजेंट की गिरफ्तारी और राजस्थान से कनेक्शन सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं।