फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कंपनी जलकर खाक, करोड़ रुपए का प्लांट बना खंडहर

Mon, 13 Nov 2017 11:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
हाल ही में डायपर बनाने वाली कंपनी यूनिचार्म का नीमराणा में 700 करोड़ का प्लांट जलकर खाक हो गया था। अब नयी घटना नीमरणा के नजदीक कहरानी औद्योगिक क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन


यहां रविवार रात सैनेटरी कंपनी हिंदवेयर के प्लांट में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि अलवर जिले के अतिरिक्त हरियाणा से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। लेकिन पांच घंटे की भीषण आग ने पूरे प्लांट को खंडहर में तब्दील कर दिया।

हालांकि अब तक किसी के जान की नुकसान की खबर नहीं आयी है। लेकिन प्लांट पूरी तरह से जल चुका है। गौरतलब है कि हिंदवेयर के इस प्लांट में करीब एक हजार लोग काम करते है। रविवार को कम कर्मचारी थे इसलिए माना जा रहा है कि जान का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक पता नहीं चला आग लगने का कारण

फाइल फोटो।
वहीं प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। इससे पूर्व पूर्व देर रात लगी आग की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और आसपास के इलाके को भी खाली कराया गया था।

आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुंआ भर गया। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें