फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 17, एक और महिला ने तोड़ा दम

Sat, 04 Nov 2017 02:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में हुए ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई हैं। एक और महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


राजस्थान की राजधानी जयपुर के नजदीक शाहपुरा में यह दर्दनाक हादसा 31 अक्टूबर को हुआ था। बिजली विभाग की लापरवाही से हुए इस हादसे में अब तक कुल 17 लोगों की जान जा चुकी हैं। हादसे वाले दिन मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई थी। बाकी की मौत यहां सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। 
 
विज्ञापन

नहीं आई जांच कमेटी की रिपोर्ट

फाइल फोटो
गौरतलब ​है कि 31 अक्टूबर को भात कार्यक्रम के दौरान अचानक ट्रांसफार्मर फट गया था और उसक जलता हुआ तेल वहां से गुजर रही महिलाओं तथा बच्चों पर गिर गया था। इस हृदय विदारक हादसे का शिकार ज्यादातर महिलाएं हुई हैं। 

इस हादसे के बाद राज्य सरकार ने शाहपुरा के एक्सईएन पीएल यादव व विराटनगर के एईएन आर.के परेवा के निलंबित कर दिया है। हालांकि शाहपुरा हादसे के ​लिए गठित  कमेटी  की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। निलंबन की यह कार्रवाई प्राथमिक तौर पर की गई है। वहीं हादसे का शिकार हुए 13 मृतकों के परिवारजन को बतौर 10—10 लाख रुपए सहायता राशि के चेक सौंपे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें