देश के तीन राज्य इन दिनों स्वाइन फ्लू के चपेट में है। जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान सम्मलित हैं।
राजस्थान में तो हालात दिनोंदिन विकट होते जा रहे हैं। हाल ही में एक भाजपा विधायक की स्वाइन फ्लू से मौत के बाद एक और भाजपा विधायक इस फ्लू की चपेट में आ गया है।
इससे पूर्व भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की बीते 28 अगस्त को स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। भरतपुर के कामां से विधायक जगत सिंह की एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है जगत सिंह कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता और केन्द्रीय मंत्री रहें नटवर सिंह के बेटे हैं।