फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद इस हालत में मिला सीआईएसएफ का जवान, चौंक गए सभी

Fri, 08 Sep 2017 11:13 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक सेंटर राजस्थान के अलवर जिले में भी है। इस सेंटर में मेंटर के पद पर तैनात एक जवान वेदप्रकाश बीते तीन दिनों से सेंटर से गायब था।
विज्ञापन


जब सेंटर व साथ जवानों के प्रयासों के बाद भी वेदप्रकाश की जानकारी नहीं मिली तो इसकी बीते शाम इसकी रिपोर्ट बहरोड़ थाने में दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने सेंटर के आसपास के क्षेत्र में जवान की तलाश प्रारंभ की।


जानकारी के अनुसार आज सुबह निम्भोर गांव के नजदीक स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व सीआईएसएफ सेंटर के अधिकारियों ने पहचान की है कि यह शव वेदप्रकाश का ही है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना स्थल
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हरियाणा के भिवानी के रहने वाले वेदप्रकाश ने आत्हत्या कि है या उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार वेदप्रकाश बीते छह सितंबर से ही सेंटर से अचानक गायब था। उसे मोबाइल पर भी सम्पर्क करने का प्रयास ​किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें