फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप्प पर ये मैसेज भेजना इस युवक को पड़ा महंगा

Sat, 15 Apr 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में भडकाऊ मैसेज भेजकर धर्म विशेष के लोगों की भावनाएं आहत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षु आरपीएस शंकरलाल मीणा ने बताया कि करकेड़ी गांव में रहने वाले कमरूद्दीन ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला मैसेज व्हाट्स एप्प के ग्रुप में डाला था। यह मैसेज देखते ही लोगों में गहरा रोष व्याप्त हो गया। ग्रुप में भी खासी गाली—गलौज हो गई और ग्रामीणों ने करकेडी बंद का आह्वान तक कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं तहसीलदार व पुलिस के आलाधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की और आरोपित युवक की तलाश कर गिरफ्तार किया। आरोपित कमरूद्दीन मूल रूप से नागौर जिले का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है वहीं गांव में माहौल नहीं बिगड़े इसके एहतियातन यहां भारी जाप्ता भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें