फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सर्दी से एक की मौत, श्रीगंगानगर में 3.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Thu, 14 Dec 2017 04:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान में पिछले दिनों हुई मावठ के बाद से ही सर्दी का सितम जारी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, अलवर में सर्दी के कारण एक जने की मौत हो गई।
विज्ञापन


सर्दी से मौत का मामला अलवर के एमआईए थाना इलाके का है। यहां ग्राम बाम्बोली में रहने वाला विजय जाट बीती देर रात खेतों में गेहूं की फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान वह अचेत हो गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे बाम्बोली अस्पताल लेकर गए। यहां से विजय को अलवर रैफर कर दिया गया। अलवर लाने पर चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणो का आरोप है कि समय पर बिजली नहीं मिलने के चलते देर रात तक किसानों को ठंड में पानी देने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को मृतक के परिवार को मुआवजा देना चाहिए।

प्रदेश में दिनों दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे कम तापमान श्रीगंगानगर में 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अजमेर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री, जयपुर में 9.4, पिलानी में 5.6, कोटा में 14.2, बाड़मेर में 9.7, जैसलमेर और जोधपुर में 9.4, बीकानेर में 9.6 और चूरू में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें