साध्वी यौन शोषण केस में 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर फैसला आने से पहले हरियाणा पंजाब में कानून व्यवस्था को देखते हुए रेलवे की ओर से एहतियात के तौर पर कई गाड़ियों को रद्द किया गया है।
उत्तर रेलवे ने पंजाब हरियाणा की ओर आने जाने वाली गाड़ियों को रद्द किया है तो वहीं राजस्थान से भी करीब एक दर्जन गाड़ियां रद्द रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि रेलवे द्वारा हरियाणा में कानून व्यवस्था को देखते हुए करीब 12 गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है वहीं 1 गाड़ी को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है।
देखिए सूची, ये गाड़ियां हुईं रद्द
डेमो इमेज
1.गाड़ी संख्या 19717, जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा को 24 अगस्त से 26 अगस्त तक के लिए जयपुर से रद्द किया गया है।
2.इसी तरह चंडीगढ़ से चलकर जयपुर की ओर आने वाली गाड़ी संख्या 19718, चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस को 25 से 27 अगस्त तक के लि रद्द किया गया है।
3.गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस एक्सप्रेस को 25 अगस्त से 26 अगस्त तक बाड़मेर से रद्द किया गया है।
4.ऐसे ही गाड़ी संख्या 14887, कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस को भी 25 से 27 अगस्त के बीच कालका से रद्द किया गया है।
5.गाड़ी संख्या 24888, बाड़मेर/कालका-हरिद्वार एक्सप्रेस को 25 अगस्त से 27 अगस्त तक बाड़मेर/कालका से रद्द किया गया है।
6.इसी तरह गाड़ी संख्या 24887, हरिद्वार/कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस 25 अगस्त से 27 अगस्त के बीच हरिद्वार/कालका से रद्द रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 14795, भिवानी-कालका एक्सप्रेस को 25 से 26 अगस्त तक भिवानी से रद्द किया गया है।
8. ऐसे ही गाड़ी संख्या 14796, कालका-भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा को 25 व 26 अगस्त को कालका से रद्द किया गया है।
9. गाड़ी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अम्बाला कैन्ट एक्सप्रेस को 24 से 26 अगस्त तक के लिए श्रीगंगानगर से रद्द किया गया है।
10.ऐसे ही अंबाला से श्रीगंगानगर की ओर आने वाली गाड़ी संख्या 14525, अम्बाला कैन्ट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को 25 व 26 अगस्त को अंबाला कैंट से रद्द किया गया है।
11. गाड़ी संख्या 54758, श्रीगंगानगर-अम्बाला कैन्ट 25 और 26 अगस्त को श्रीगंगानगर से रद्द रहेगी।
12. गाड़ी संख्या 54757, अम्बाला कैन्ट-श्रीगंगानगर रेलसेवा को 25 व 26 अगस्त को अंबाला कैंट से रद्द किया गया है।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस को केवल मेड़ता रोड तक ही चलाया जा रहा है ऐसे में ये गाड़ी आज मेड़ता रोड और कालका के बीच रद्द रहेगी।