फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के आदेश 'पैंथर देखना है तो दिखाना होगा पहचान पत्र'

Thu, 24 Aug 2017 01:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
झालाना लैपर्ड सफारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब खुले में पैंथर देखने आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए वन विभाग ने नए आदेश जारी किए हैं। अब सभी पर्यटकों को लेपर्ड सफारी के लिए जंगल में प्रवेश पहचान पत्र (आईडी) के आधार पर ही मिलेगा।
विज्ञापन


राजस्थान की राजधानी जयपुर के झालाना के जंगलों में पैंथर सफारी के लिए वन विभाग ने काफी सख्त कदम उठाए हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक, ए.के.गोयल के निर्देश पर उप वन संरक्षक, जयपुर सोनल जोरिहार ने झालाना वन क्षेत्र में प्रवेश के लिए तत्काल नई व्यवस्थाएं जारी करने के निर्देश दिए हैं।

नए आदेशों के अनुसार झालाना में आने वाले सभी पर्यटकों को अब प्रवेश पहचान पत्र (आईडी) के आधार पर ही मिलेगा व टिकट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा व अब जिप्सी का आंवटन भी रोस्टर के आधार पर विभाग ही करेगा। 
विज्ञापन


उप वन संरक्षक सोनल जोरिहार के अनुसार झालाना वन क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के साथ बदतमीजी करने वाले जिप्सी संचालक सुमित जुनेजा का लाईसेंस 3 महीने के लिए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस तरह से होगी एडवांस बुकिंग, जानें...

फाइल फोटो
जोरिहार के आदेश के अनुसार झालाना वन क्षेत्र में सुबह व शाम सफारी शुरू होने के एक घंटे पहले टिकट खिड़की खुलेगी। उन्होंने बताया कि जो पर्यटक एडवांस बुकिंग चाहते हैं वे एक महीने पहले तक एक ट्रिप में 2 जिप्सी अर्थात 12 पर्यटक के लिए बुक करा सकते हैं व  इस ऑफलाईन एडवांस बुकिंग के लिए झालाना वन क्षेत्र के कार्यालय में एक रजिस्टर भी मेंटेन किया जाएगा। 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक,गोयल ने बताया कि विभाग द्वारा झालाना वन क्षेत्र में पैंथर सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों की एडवांस बुकिंग करने के लिए कार्यवाही की जा रही है व इस संबध में प्रकिया पूर्ण होते ही  एडवांस बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें