हादसे के बाद दीवार से टकराकर पलटी कार
- फोटो : amar ujala
बाबा रामदेव के दर्शन करने आ रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। जैसलमेर जिले के रामदेवरा कस्बे के समीप हुए इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो जने घायल हो गए। हादसे में घायल हुए दो जनों का पोकरण के सरकारी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर में बीकानेर निवासी दुलीचंद अपनी पत्नी संतोष व पुत्र राकेश के साथ कार में सवार होकर बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए आ रहे थे। इसी दौरान नाचना चौराहे पर अनियंत्रित होकर उनकी कार पलट गई। अनियंत्रित कार पलटने के बाद दीवार से टकरा गई।
सड़क हादसे में कार चालक दुलीचंद स्वामी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे में घायल हुए मां व बेटे को पोकरण के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पोकरण में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। वहीं रामदेवरा पुलिस ने मौकास्थल का जायजा लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।