फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों पर फायरिंग, एक की मौत

Tue, 11 Jul 2017 11:32 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अलवर के तिजारा थाना अंतर्गत स्थानीय अलीपुर तहसील के मुंडावर रोड के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


अलीपुर निवासी 45 वर्षीय हंसराज जेल में बंद अपने भाई से मिल कर वापस घर जा रहा था तभी मौसमपुर रोड के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

अलीपुर निवासी हंसराज का भाई मंगल सिंह जमीन विवाद के मामले में जेल में बंद है और सोमवार को उसकी किशनगढ़बास में पेशी थी। हंसराज अपने रिश्तेदार ताराचंद निवासी बाघोर तिजारा व मित्र शमशु के साथ बाइक से किशनगढ़बास गए तीनों मंगल सिंह से मिलकर बाइक से वापस कोटकासिम की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


बीच में मौसमपुर के पास सोमवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से गोली चलाई। गोली हंसराज की पीठ में लगी और आगे बैठे ताराचंद के भी गोली लग गई। गोली लगने से हंसराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ताराचंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें