फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजे के विरोधी माने जाने वाले ओम माथुर बनेंगे केन्द्रीय मंत्री!

Fri, 01 Sep 2017 11:11 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ओम माथुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन यात्रा से पूर्व अपनी केबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। इसकी कवायद भी प्रारंभ हो गई है। वहीं नए मंत्रियों के नाम की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। इनमें एक नाम है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाने वाले ओम प्रकाश माथुर का।
विज्ञापन



अभी तक केबिनेट में रहे कई मंत्रियों ने अपने इस्तीफे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामपाल को सौंप दिए हैं। राजस्थान से ओम माथुर का नाम नए मंत्रियों में शामिल होने की जोरदार चर्चा चल रही है। वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं और कई राज्यों में भाजपा के चुनाव प्रभारी भी रहे हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी उन्हें अमह जिम्मेदारी दी गई थी।

माथुर इससे पूर्व वे राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि राजनीतिक जानकारों के अनुसार राजस्थान से सबंध रखने वाले ओम माथुर और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक दूसरे के विरोधी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक गलियारों में है चर्चा

वसुंधरा राजे
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यदि माथुर को मोदी केबिनेट में स्थान मिलता है, तो इसे राजे की एक और राजनीतिक हार के रूप में देखा जाएगा। क्योंकि हाल ही में उदयपुर दौरे पर  आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वसुंधरा राजे के बीच दूरियां साफ देखने को मिली थी।

गौरतलब है मोदी केबिनेट में फिलहाल राजस्थान से पांच मंत्री है। जिसमें अर्जुन राम मेघवाल, सीआर चौधरी, पीपी चौधरी, विजय गोयल व कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ सम्मलित है। यदि माथुर मोदी केबिनेट में शामिल होते है तो राजस्थान से केन्द्रीय केबिनेट में मंत्रियों की संख्या छह हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें