एक धार्मिक मेले में अश्लीलता परोसने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जैसे ही मेले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, तो लोगों में अब इस नृत्य को लेकर आक्रोश है।
दरअसल, पूरा मामला राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां के प्रसिद्ध भोजन थाली परिक्रमा मेले से जुड़ा हुआ है। बीते 23 अगस्त से 28 अगस्त तक आयोजित हुए इस मेले में एक महिला द्वारा हाथ में मटका लेकर अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें डांसर ने मटके से अपने ऊपर कई बार पानी डाला। झीने कपड़े मौके पर मौजूद कई लोग शर्मिंदा भी हुए।
यहां खास बात यह है कि ये कथित सांस्कृतिक कार्यक्रम कामां नगर पालिका की ओर से आयोजित किया गया था। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि इस तरह का अश्लीलता एक धार्मिक मेले में कैसे अपनाई गई और यहां इस दौरान मेले में मौजूद लोगों ने इसका विरोध क्यों नहीं किया?
खुद महिला हैं कामां नगर पालिका मंडल की अध्यक्ष
मेले का एक दृश्य
कहने वालों का यह तक कहना है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री महिला है और कामां नगर पालिका मंडल अध्यक्ष पद पर भी महिला आसीन है। इसके बावजूद नगर पालिका ने ऐसा फूहड़ कार्यक्रम आयोजित कराने में कोई परहेज नहीं किया गया। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई भी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार भोजन थाली परिक्रमा मेले में नौटंकी मंचन का कार्यक्रम रखा गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान मेले में भीड़ को रोकने के लिए एक नौटंकी प्रोग्राम भी रखा गया। हालांकि, ये नौटंकी प्रोग्राम आइटम डांस के अलावा कुछ और नहीं दिखा। यहां इस नौटंकी के तहत सफेद कपड़े पहने हुए युवती ने अश्लील नृत्य का प्रदर्शन किया।
नौटंकी मंचन के दौरान जब किसी ने इस प्रोग्राम का वीडियो बना लिया और जब ये वायरल हुआ तो कस्बेवासियों ने कार्यक्रम की निंदा शुरू कर दी।
खुद पर पानी उड़ेलते ही पारदर्शी हो गए कपड़े
फाइल फोटो
डांस में पहले यह युवती एक पानी से भरी मटकी लेकर मंच पर आती है और फिर थोड़ी देर बाद पानी से भरी मटकी को खुद पर बार-बार उंडेलती है। युवती के कपड़े पारदर्शी हो जाते हैं। हालांकि, अभी तक मामले में आयोजकों के खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
मेले के तहत गणेश पूजन, ध्वजारोहण, शोभायात्रा छंद रसिया दंगल, कुश्ती दंगल, नौटंकी मंचन, रागिनी कार्यक्रम, कव्वाली कार्यक्रम और भृतहरि नाटक का मंचन जैसे कई आयोजन किए गए थे।