प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन यात्रा से पूर्व अपनी केबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। इसकी कवायद भी प्रारंभ हो गई है। वहीं नए मंत्रियों के नाम की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। इनमें एक नाम है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाने वाले ओम प्रकाश माथुर का।
अभी तक केबिनेट में रहे कई मंत्रियों ने अपने इस्तीफे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामपाल को सौंप दिए हैं। राजस्थान से ओम माथुर का नाम नए मंत्रियों में शामिल होने की जोरदार चर्चा चल रही है। वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं और कई राज्यों में भाजपा के चुनाव प्रभारी भी रहे हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी उन्हें अमह जिम्मेदारी दी गई थी।
माथुर इससे पूर्व वे राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि राजनीतिक जानकारों के अनुसार राजस्थान से सबंध रखने वाले ओम माथुर और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक दूसरे के विरोधी माने जाते हैं।