फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर उपद्रव, चार दिन में 48 गिरफ्तारियां

Sun, 02 Apr 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हालात का जायजा लेने पहुंचे संभागीय आयुक्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीकर शहर में रविवार को चौथे दिन हालात सामान्य रहे लेकिन, एहतियात के तौर पर यहां धारा 144 लागू है तथा इंटरनेट सेवा बंद है। मामले में अब तक करीब 48 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन


तीन दिन पहले गुरुवार को दो समुदायों के बीच विवाद के बाद यहां आगजनी की घटनाएं हुई थीं। रविवार को यहां बाजार खुले और आम दिनों की तरह जनजीवन रहा। इस दौरान लोग इंटरनेट बहाली को लेकर एक—दूसरे से पूछते नजर आए। इंटरनेट सेवा यहां अभी बन्द है। पुलिस ने चार दिन में करीब 48 लोगों को अलग—अलग धाराओं में गिरफ्तार किया है।

उधर, एहतियात के तौर पर पुलिस की गश्त जारी रही। संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह और आईजी हेमंत प्रियदर्शी ने भी हालात का जायजा लिया। इससे पहले शनिवार को एक वार्ड पार्षद को गिरफ्तार किया गया था। इससे नाराज अन्य कांग्रेसी पार्षदों ने इसका विरोध किया। इस दौरान विहिप नेता ओमप्रकाश मिश्रा व नगर परिषद सभापति जीवण खां की भी आपस में तकरार हो गई। मिश्रा ने विरोध जताते हुए जीवण पर एक पक्षीय होने का आरोप लगाया। इस पर सभापति ने मिश्रा को मिथ्या बाते कहने का आरोप लगाते हुए खिंचाई कर दी। इस दौरान मौजूद अन्य जन प्रतिनिधियों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें