आपकी यात्रा को दिल्ली तक आसान करने के लिए अब नई 'हमसफर' मिलने वाली है। इसकी रवानगी आज विधिवत रूप से होगी। इसके बाद उदयपुर सिटी से दिल्ली तक का सफर आसानी से किया जा सकेगा।
दरअसल, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस नई रेल सेवा का संचालन आज रात से शुरू होगा। रात 10:30 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पर होने वाले समारोह में उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा तथा चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, उदयपुर महापौर चंद्रसिंह कोठारी तथा मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला भी मौजूद रहेंगे।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 22985 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को उदयपुर सिटी से 23:10 बजे रवाना होकर रविवार को दोपहर 12:15 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22986 दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी राजस्थान हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार
दिल्ली सराय रोहिल्ला से 16:20 बजे रवाना होगा सोमवार तड़के 4:55 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।