फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर में अब बिजली से भी दौड़़ेंगी ट्रेनें, होगा 286 किमी रेलमार्ग विद्युतीकृत

Mon, 22 May 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : youtube
विज्ञापन
राजस्थान के बीकानेर में भी अब बिजली से ट्रेनें दौड़ेंगी। सादुलपुर-रतनगढ़-बीकानेर-लालगढ़ सैक्शन के 286 किलोमीटर रेलमार्ग पर विद्युतीकरण को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। इससे पहले राजस्थान में स्थत कोटा मंडल में विद्युतिकरण हो चुका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सादुलपुर रतनगढ़ बीकानेर लालगढ़ खंड का विद्युतीकरण कार्य की घोषणा इस साल के बजट में की गई थी। इस विद्युतीकरण कार्य के लिए 236.35 करोड़ रुपए की लागत आने की संभावना है। रेल मंत्रालय के मुख्य जनसंपक निदेशक अनिल सक्सेना ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में रेल विद्युतीकरण कार्य किया जाएगा जिसके चलते इस मार्ग से आने जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ेगा। सक्सेना ने बताया कि विद्युतीकरण कार्य शुरु किए जाने का समय फिलहाल तय नहीं किया गया है मगर रेलवे ने इस कार्य के लिए टेंडर निकालने की तैयारी कर ली है। इसके अलावा बीकानेर मंडल के साथ साथ हिसार-बठिंडा -सूरतगढ़ और रेवाड़ी-सादुलपुर-हनुमानगढ़ खंड पर विद्युतीकरण कार्य को भी मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें