फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान कहीं जम्मू तो नहीं बन रहा, अब यहां लगा इंटरनेट पर बैन

Sat, 30 Sep 2017 06:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
आए दिन होने वाले उपद्रव और आतंकी घटनाओं के दौरान जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद करने के मामले आम हैं, लेकिन अब ऐसा राजस्थान में भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन


ताजा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से जुड़ा है। यहां विजयादशमी और मोहर्रम को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगाई है। संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा ने आदेश जारी कर कहा है कि जिले में अगले दो दिन के लिए इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। आदेश के अनुसार इंटरनेट सेवा पर यह पाबंदी आज शाम सात बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक और फिर कल दोपहर दो बजे से रात 12 बजे तक रहेगी।

इस आदेश में पूर्व में घटित साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की घटनाओं का हवाला दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पूरे भीलवाड़ा जिले में इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगाने का यह चौथा मौका है। इससे पहले जनवरी 2017 प्रताप नगर थाना इलाके में चपरासी कॉलोनी में आगजनी-तोड़फोड़ के बाद, फिर 11 अप्रैल को हनुमान जयंती और पांच सितम्बर को अनंत चतुर्दशी पर इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई थी। इससे पहले साल 2016 में इंटरनेट सेवा तीन बार बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले यहां भी लगी पाबंदी

राजस्थान में इंटरनेट सेवा पर रोक लगाने के मामले इससे पहले भी कई बार देखे गए। सीकर में हुए उपद्रव के बाद और अभी किसान आंदोलन के चलते, उदयपुर-बांसवाड़ा में कर्फ्यू के दौरान, आनंदपाल एनकाउंटर के बाद नागौर-चूरू में, दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद बीकानेर में भी इंटरनेट पर रोक के मामले देखे गए।

जयपुर के रामगंज इलाके में हुए पथराव के बाद हुए उपद्रव के दौरान कर्फ्यू लगाकर इंटरनेट पर रोक लगाई गई है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी सबसे पहले साल 2015 में लगाई गई थी। जिसके बाद तो यहां भी यह सिलसिला चलने लगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें