फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसी गोयल होंगे राजस्थान के नए मुख्य सचिव

Sat, 30 Dec 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
nc goel - फोटो : File
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी निहाल चंद गोयल को राजस्थान का नया प्रशासनिक मुखिया बनाने के आदेश जारी कर दिए है। वे वर्तमान मुख्य सचिव अशोक जैन की जगह लेंगे। अशोक जैन 31 दिसंबर को रिटायर होंगे।  
विज्ञापन


एनसी गोयल वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग है और वे सीएम राजे के चहेते अफसरों में मानें जाते है। उन्हें योजनाओं की क्रियान्विति करने में माहिर माना जाता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

चार महीने रहेगा कार्यकाल फिर...

सचिवालय जयपुर
आईएएस एनसी गोयल 1982 बैच के अफसर है और चार महीने बाद रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में सरकार के सामने उनका कार्यकाल  बढ़ाना या फिर नए अधिकारी का चयन करना, दो विकल्प रहेंगे। 

गोयल को सीएस का यह ​पद एक बार फिर राजस्थान में आईएएस की वरिष्ठता को लांघकर सौंपा जा रहा है। वरिष्ठता के हिसाब से गुरजोत सिंह, राकेश श्रीवास्तव, राजहंस उपाध्याय, विपिन शर्मा उनसे उपर है। हालांकि इस पद के लिए सीनियर आईएएस डीबी गुप्ता भी प्रबल दावेदार थें। बताया जा रहा है कि गोयल के बाद उन्हें नया सीएस बनाया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें