फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर दरगाह: शाम के बाद इबादत पर रोक का आदेश वापस

Sat, 22 Apr 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दरगाह कमेटी की ओर से जारी आदेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर शाम के बाद अकीदतमंदों के इबादत करने पर रोक कुछ घंटों में ही वापस ले ली। इस आदेश को लेकर जमकर विरोध हुआ। 
विज्ञापन


दरगाह कमेटी के नाजिम ने आस्ताना शरीफ मामूल होने के एक घंटे के बाद शाम को अकीदतमंदों को बाहर निकालकर दरगाह बंद करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया। खादिम समुदाय और अकीदतमंदों समेत विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध किया था। इसे देखते हुए ख्वाजा साहब, अजमेर दरगाह कमेटी के नाजिम मंसूर अली खान ने इस आदेश को वापस लेने की घोषणा शनिवार शाम को की। 

इससे पहले दरगाह को ए—ग्रेड की सुरक्षा श्रेणी बताते हुए यहां पर शाम के बाद अकीदतमंदों के इबादत करने पर रोक के आदेश दिए थे। इस आदेश दरगाह थाना पुलिस को भी भेजा गया तथा दरगाह कमेटी के सूचना—पट्ट पर भी चस्पा किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें