बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार के मामले में आज सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में तत्कालीन वन अधिकारी के प्रार्थना पत्र बहस नही हो पाई। तत्कालीन वन अधिकारी ललित बोड़ा ने अभियोजन पक्ष के जरिए एक प्रार्थना पत्र पेश किया था जिसमें फिल्म अभिनेता सलमान खान के विरूद्ध कार्रवाई के लिए मांग की गई थी।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से तलब करने के बावजूद कान में दर्द का बहाना कर कोर्ट में हाजिर नही हुआ जबकि उसी दिन सलमान खान जम्मू कश्मीर में फिल्म बजरंगी भाई जान की शूटिंग कर रहा था ऐसे में उसने कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास किया था।