फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ से प्रशिक्षण के बाद जंगल की सुरक्षा को तैयार है यें..

Thu, 25 May 2017 09:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
अजमेर के सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र एक में बृहस्पतिवार महिला वनरक्षक दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजस्थान के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी भी मौजूद थे। नव आरक्षी वनरक्षकों को पैर मिलिट्री फोर्स से दूसरी बार ट्रेनिंग दिलाई गई है। नव आरक्षी दल में 133 महिला वनरक्षक सम्मलित हैं। इन वनरक्षकों को 75 दिन की ट्रेनिंग दी गई हैं। इन वनरक्षकों को मानसिक व शारीरिक रुप से मजबूत बनाने व जंगलों में किस तरह कार्य करना इसका प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही इन वनरक्षकों को आधुनिक हथियारों के बारें में भी प्रशिक्षण दिया गय हैं। परेड के बाद नव नियुक्त वन रक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान जो सीखा उसका डेमो भी दिखाया। इस मौके पर राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने महिला वनरक्षकों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें