फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभाओं के जरिए लामबंद हो रहे आंदोलन के लिए गुर्जर

Wed, 24 May 2017 09:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गुर्जर समुदाय - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन फिर से शुरु करने के लिए गुर्जर हो रहे है। आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए गुर्जरों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को सिकंदरा में आयोजित सभा में खुलकर आंदोलन का ऐलान किया गया। इसके लिए सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दे रखा है। 
विज्ञापन


इस सभा में नेताओं ने सरकार की ओर से हाल में जारी उस अधिसूचना पर भी आक्रोश जताया गया जिसमें गुर्जर समेत पांच जातियों को विशेष पिछड़ा वर्ग से बाहर निकालकर अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया। सभा में गुर्जरों ने अपनी मांग दोहराई जिसमें उन्होंने गुर्जरों पांच फीसदी आरक्षण सीमा (50 प्रतिशत) में ही आरक्षण दिया जाए। यह मांग नहीं माने जाने पर गुर्जर नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी। 

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में हुए गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान सिकंदरा में 21 गुर्जरों की मौत हुई थी। सिकंदरा चौराहे पर गुर्जर समुदाय के लोगों ने श्रद्धांजलि दी गई। यहां पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें