फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' पर राज्य के गृह मंत्री सख्त, वीरांगना को अपमानित कर नहीं चला सकते फिल्म

Fri, 10 Nov 2017 10:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की एक दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'पद्मावती' के राजस्थान में रिलीज होने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब भंसाली की मुश्किलें राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के बयान के बाद बढ़ना तय है।
विज्ञापन



कटारिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वीरांगना को अपमानित कर फिल्म नहीं चल सकती है। उनका कहना है कि फिल्म में मौजूद विवादित हिस्सों को हर हाल में हटवाया जाएगा। कटारिया के अनुसार जल्द ही एक हाईपावर कमेटी गठित की जाएगी, जो फिल्म को देखेगी और फिर कोई निर्णय हो सकेगा। उनका कहना है कि इसके लिए भंसाली से बात चल रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म रिलीज करनी है, तो हटाने पड़ेंगे विवादित अंश - कटारिया

गुलाबचंद कटारिया।
कटारिया ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि राजस्थान में फिल्म रिलीज करनी है, तो इसके विवादित अंशों को हटाना ही पड़ेगा। गौरतलब है पद्मावती ​फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली के खिलाफ सामजिक संगठनों, पूर्व राजघरानों के साथ कई राजनेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है।

विरोध के सुर सबसे पहले मुखर करने वाले करणी सेना फिल्म रिलीज के विरोध में कोर्ट पहुंच गई है। वहीं राजस्थान में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर ने भी ​​फिल्म से जुड़ा विवाद खत्म नहीं हो जाने तक फिल्म​ को रिलीज करने से मना कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें