फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों का अड़ियल रुख, हड़ताल जारी, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

Fri, 10 Nov 2017 09:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
लगातार दम तोड़ते मरीजों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। बीते चार दिनों से राजस्थान में डॉक्टर हड़ताल पर है। बृहस्पतिवार देर रात तक चली सरकार और हड़ताली डॉक्टरों के बीच वार्ता फिर से विफल हो गई। वहीं सरकार ने रेस्मा के तहत हड़ताली डॉक्टरों के नेताओं को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए है।
विज्ञापन



बीती पूरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी है। हालांकि राजस्थान में सरकार की ओर से रेस्मा लगाए जाने के बाद से ही बड़े चिकित्सक नेता भूमिगत हो गए है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार शाम को जयपुर सचिवालय में प्रारंभ हुई वार्ता में कई मांगों पर बनी सहमति के बाद भी हड़ताल खत्म नहीं हो सकी।


जहां हड़ताली चिकित्सकों ने मेडिकल सेक्रेट्री आनंद कुमार व वित्त विभाग के एसीएस डी बी गुप्ता पर अभद्रता करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

15 से ज्यादा मौत हो गई है

फाइल फोटो।
वहीं सरकार के प्रतिनिधियों का कहना है राजस्थान ​सेवारत ​चिकित्सक संघ के साथ वार्ता जिन मांगों को लेकर की गई थी वे सभी मान ली गई है। लेकिन अंत समय में संघ ने रेजिडेंट्स चिकित्सकों की भी नई मांग सम्मलित कर दी। जिसका हड़ताल से कोई सरोकार नहीं था।


जब सरकार ने रेजिडेंट्स चिकित्सकों की समस्या पर अलग से बात करने की बात कही तो हड़ताली चिकित्सकों ने बात मानने से इंकार दिया। गौरतलब है राजस्थान में सोमवार से दस हजार चिकित्सक हड़ताल पर है। जबकि बृहस्पतिवार से राज्य के कई मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट्स भी हड़ताल में सम्मलित हो गए है। हड़ताल के चलते राजस्थान में अब तक 15 से अधिक मौतें हो चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें