आरक्षण मुद्दे पर बैठक की जानकारी देते किरोड़ी सिंह बैंसला
- फोटो : अमर उजाला
गुर्जर आरक्षण मामले में अब नया पेच फंस गया है। इस वजह से आज राज्य सरकार और गुर्जर नेताओं के बीच हुई वार्ता बिना किसी नतीजे पर पहुंचे खत्म हो गई।
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण का मामला अदालती विवाद और कानून की पेचीदगियों में फंसा हुआ है। इस मामले को सुलझाने के लिए आज जयपुर में आज मंत्रियों के समूह और गुर्जर आरक्षण से जुड़े नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक के बाद मंत्रियों की ओर से कहा गया कि मामला बातचीत से निपटा लिया जाएगा। सरकार ने गुर्जर नेताओं की ओर से दिए प्रस्ताव पर विचार के लिए समय मांगा है।
दूसरी तरफ, गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला का कहना है कि आज बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला। गुर्जर समाज को ओबीसी में आरक्षण मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के तहत दिए जा रहे 50 फीसदी आरक्षण में ही चाहिए।