फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्य में 100 से ज्यादा उम्र के करीब 15000 मतदाता, अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर किए जाएंगे सम्मानित

Wed, 28 Sep 2022 12:11 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर।

सार

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता द्वारा करवाए गए वरिष्ठ मतदाताओं के भौतिक सत्यापन में ये आंकड़े सामने आए हैं। एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Elderly Persons) के अवसर पर इन वृद्ध मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चला है कि राजस्थान के 33 जिलों में 100 साल और उससे अधिक उम्र के 14 हजार 976 मतदाता हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 1,688 वृद्ध मतदाता झुंझुनू जिले में जबकि सबसे कम 73 बारां जिले में हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता द्वारा करवाए गए वरिष्ठ मतदाताओं के भौतिक सत्यापन में ये आंकड़े सामने आए हैं। एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Elderly Persons) के अवसर पर इन वृद्ध मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा।

प्रवीण गुप्ता ने बताया कि झुंझुनू के बाद जयपुर में 1,126, उदयपुर में 968, भीलवाड़ा में 844, सीकर में 828 और पाली में 820 ऐसे मतदाता हैं जिनकी आयु 100 वर्ष या इससे अधिक है। उन्होंने बताया कि सबसे कम बारां में 73 मतदाता हैं जिनकी उम्र 100 साल या उससे अधिक है । इसके बाद चूरू में 96, टोंक में 103, धौलपुर में 121, जैसलमेर में 153 मतदाता 100 वर्ष या इससे अधिक उम्र के हैं।
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि इन मतदाताओं का अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान किया जाएगा, जो वृद्धजन चलने फिरने में सक्षम हैं, उन्हें सार्वजनिक रूप से पंचायत भवन या स्कूल भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा और जो वृद्धजन आने- जाने में सक्षम नहीं हैं, उनके पास अधिकारी पहुंचेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे, इस कार्यक्रम में चुनावी पाठशाला के सदस्य मौजूद रहेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देश की निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर योगदान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इन वृद्धजनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वृद्धजनों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें