फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छोटे से सवाल के कारण फैली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की अफवाह, करानी पड़ी इमरजैंसी लैंडिंग

Sun, 06 Aug 2017 09:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जोधपुर फ्लाइट में बम की बात कहने वाले नेवी के अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रहे नेवी के एक कैप्टन और क्रू मैंबर के बीच तकरार के दौरान एक सामान्य से सवाल के कारण बम की अफवाह फैली। इस अफवाह के कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सफर कर रहे यात्रियों को करीब साढ़े तीन घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली से जयपुर एयर इंडिया की इस फ्लाइट में नेवी के कैप्टन भानु गोदारा भी सफर कर रहे थे। गोदारा बीकानेर जिले के नोखा के रहने वाले है और विशाखापट्नम में तैनात बताए जा रहे है। उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है और वे इमरजैंसी लीव पर अपने घर लौट रहे थे। जब यह फ्लाइट जोधपुर में उतर तो भानु भी उतरना चाहा। 

क्रू मैंबर और एयरपोर्ट स्टाफ ने उन्हें जयपुर तक का टिकट होने की बात कहते हुए जोधपुर में उतरने की मंजूरी नहीं दी। इस बात को लेकर उनका विवाद बढ़ गया। इसी दौरान फ्लाइट भी जयपुर के लिए रवाना हो गई। इस तकरार के दौरान एक क्रू मैंबर ने भानु को कहा कि 'हम आपको यहां उतरने नहीं दे सकते, हो सकता है आपने बम लगाया हो।'
विज्ञापन


इस पर भानु ने कहा कि 'बम है तो आप जांच करा लो।'  बस, उनकी इस बात को गंभीरता से ले लिया गया और फ्लाइट की इमरजैंसी लैंडिंग कराकर जांच की गई। एहतियात के  तौर पर पूरी फ्लाइट को खाली कराया गया। पुलिस ने और एयरपोर्ट के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। 

बाद में मामला सामने आया तो नेवी अधिकारी गोदारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की और इसके बाद उनको थाने ले जाया गया। पूछताछ के बाद डीसीपी अमनदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एक यात्री व एयरपोर्ट कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और और विमान में बम की सूचना पर विमान में यात्रियों के सारे लगेज की  जांच की गई। सुरक्षा जांच के बाद विमान को यहां से रवाना किया गया है। उधर, भानू गोदारा ने कहा कि यह बात उन्होंने गलती से कह दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें