फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की अफवाह, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Sun, 06 Aug 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन
एयर इंडिया की एक फ्लाइट में रविवार को बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। वैसे पड़ताल में यह बात झूठ निकली और अफवाह फैलाने की कुछ और ही कहानी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से जोधपुर होकर जयपुर आ रही फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना जोधपुर में बीएसएफ अधिकारी आशीष कुमार को मिली।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल एयरपोर्ट अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद इस फ्लाइट को जोधपुर में खाली करा लिया गया और गहन जांच की गई। डॉग स्कवायड की मदद से फ्लाइट की तलाशी ली गई, लेकिन फ्लाइट में कोई भी संदेहास्पद वस्तु नहीं मिली।

बम की सूचना देने वाले के बारे में छानबीन की गई तो वह सीआईएसएफ का सेवानिवृत्त जवान निकला। उसका नाम भानू गोदारा बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सामने आ रहा है कि गोदारा का सामान इस फ्लाइट में छूट गया था। फिलहाल फ्लाइट जोधपुर में है और वहां यात्री जयपुर के लिए रवानगी का इंतजार कर रहे है। अफवाह के कारण यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें