फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का आगाज, गहलोत ने कहा- छक्का मारने वाला आउट क्यों? ये तो उपलब्धि है

Mon, 29 Aug 2022 02:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में खेलों की अलख जगाने और ग्रामीणों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, भाईचारे, आपसी प्रेम सद्भावना और सहयोग का माहौल तैयार करने के लिए राज्य की गहलोत सरकार की ओर से आज राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का भव्य आयोजन का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुबह 9 बजे जोधपुर के लूणी से खेलों के महाकुंभ का शुभारंभ किया। गहलोत के मुताबिक, ग्रामीण ओलंपिक संभवतः दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन में से एक है।
विज्ञापन
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का आगाज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा से शुभारंभ किया। इस मौके पर एक साथ तीस लाख लोगों के खेल आयोजन को लेकर विश्व रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट भी दिया गया। समारोह में स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई के पाल गांव में स्टेडियम बनाने की मांग पर गहलोत ने कहा, आगामी बजट में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


छक्का मारने वाला आउट क्यों?
गहलोत ने कहा, छक्का मारने वाला आउट नहीं होना चाहिए। फेडरेशन से बात करेंगे ऐसा क्यों है? छक्का लगाना तो एक उपलब्धि होती है। इसलिए इस पर बात करेंगे कि छक्का लगाने वाले को आउट नहीं माना जाए। इस ओलंपिक में टेनिस बाल क्रिकेट शामिल किया गया है, जिसमें छक्का का शॉट लगाने पर खिलाड़ी को आउट माना जाता है।



सीएम के आने से पहले तक सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुटने को लेकर परेशान रहे। भीड़ जुटने के इंतजार में सीएम भी काफी समय तक एयरपोर्ट पर ही रहे। साढ़े नौ बजे सीएम मंच पर पहुंचे तब तक काफी संख्या में कुर्सियां खाली रहीं, जो भरी थी उस पर स्कूली छात्र थे। छुट्टी के दिन भी उन्हें बुलाया गया। भीड़ जुटाने को लेकर स्थानीय विधायक महेंद्र विश्नोई भी सक्रिय नजर आए। लेकिन सीएम के आने से पहले पूरी कुर्सियां नहीं भर सकीं।
विज्ञापन


30 लाख खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में
ग्रामीण ओलंपिक के तहत प्रदेश में 30 लाख खिलाड़ी जिला, ब्लॉक और प्रदेश स्तर पर खेल मैदान में उतरेंगे, जिनमें 20 लाख 37 हजार 564 पुरुष और 9 लाख 41 हजार 671 महिला खिलाड़ी हैं। ग्रामीण ओलंपिक के तहत करीब सवा दो लाख टीमें इन खेलों को खेलेगी।



इनमें कबड्डी में 91 हजार 891 टीमें, टेनिस क्रिकेट में 46 हजार 297 टीमें, वॉलीबॉल में 29 हजार 730 टीमें, हॉकी में पांच हजार 796 टीमें, शूटिंग वॉलीबॉल में 8 हजार 513 टीमें और खो-खो में 38 हजार 825 टीमें हैं। प्रदेश में ब्लॉक -जिला और राज्य स्तरीय लेवल पर 11 हजार 285 ग्राम पंचायतों की खेल मैदानों पर इनका आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में करीब 10 लाख बालिका और महिला प्रतिभागी शामिल हैं तो वहीं एक लाख से अधिक प्रतिभागी 50 साल से अधिक उम्र के हैं।

इस तरह होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन

  • ग्राम पंचायत स्तरीय खेल- 29 अगस्त से 1 सितंबर तक
  • ब्लॉक स्तरीय खेल- 12 सितंबर से 15 सितंबर तक
  • जिला स्तरीय खेल- 22 सितंबर से 25 सितंबर तक
  • राज्य स्तरीय खेल- 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें