फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एेसी फिसड्डी परफॉर्मेंस पर भी राजे की पीठ थपथपा गए नायडू

Tue, 23 May 2017 02:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे और वेंकैया नायडू।
विज्ञापन
केंद्र की ओर से हाल ही जारी हुई स्वच्छ शहरों की सूची में राजस्थान के प्रमुख शहरों का नम्बर शुरुआती 200 में भी नहीं था, लेकिन केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जमकर पीठ थपथपाई। नायडू ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चयनित जयपुर, अजमेर, कोटा व उदयपुर में हो रहे कामों की तारीफ की।
विज्ञापन


केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने मंगलवार का राजस्थान में संचालित हो रही केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा की। सीएमओ में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थी। बैठक के बाद नायडू ने कहा कि वे राजस्थान सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। केन्द्र सरकार के जो छह मिशन है, उनका काम राजस्थान में संतोषजनक है। लेकिन चर्चा है कि नायजू यह कहते हुए शायद हाल ही में उनके द्वारा ही जारी स्वच्छ भारत मिशन की सूची को भूल गए। जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर स्वच्छ भारत की सूची में ये शहर भी फिसड्डी साबित हुए थे। राजधानी जयपुर का नम्बर 200 के बाद आया था।

गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जयपुर, अजमेर, कोटा व उदयपुर सम्मलित है। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन में जयपुर का नम्बर 215वां, अजमेर 226वें, उदयपुर 310वें व कोटा 341वें नम्बर पर है। इसके अतिरिक्त इन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए स्पेन की जिस कंसलटेंसी फर्म के साथ अनुबंध किया गया है उसको अजमेर स्मार्ट सिटी प्राईवेट लिमिटेड की ओर से कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। जिसमें कहा गया है कि फर्म उपर्युक्त सेवाएं नहीं दे पा रही है इसलिए क्यों ना अनुबंध समाप्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें