फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने लगाई ख्वाजा से गुहार

Tue, 21 Mar 2017 07:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तीन तलाक मामले में मुस्लिम महिलाओं की जीत के लिए दुआ करती मुस्लिम महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय मुस्लिम महिला आन्दोलन से जुड़ी सदस्यों ने मंगलवार को सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की बारगाह में हाजिरी दी। पवित्र मजार पर चादर और फूल पेश कर तीन तलाक मामले में जीत की दुआ मांगी।
विज्ञापन


भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन की राजस्थान अध्यक्ष निशात हुसैन बदरूनिशां ने बताया कि उनकी टीम ने अजमेर शरीफ दरगाह में हाजिरी लगा कर मुस्लिम महिलाओं के हक की जीत की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक मामले में मुस्लिम भाई उनके खिलाफ है, लेकिन वह इस मामले में पीछे नहीं हटेंगे और मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलवाकर रहेंगी। 

बदरूनिशां ने कहा कि नबी ने महिलाओं को जीने का हक दिया और इसे वह लेकर रहेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम उलेमाओं को फतवे जारी ही करने हैं तो शराब को लेकर करें। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों में भी अब शराब का प्रचलन बढ़ने लगा है जो महिलाओं की परेशानियां बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें