फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

635 दिन तक नहीं दी नगर निगम ने सूचना, अब आयोग ने लगाया जुर्माना

Mon, 06 Nov 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी अजमेर के नगर निगम पर राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अवैध निर्माण को लेकर मांगी गई सूचना नहीं देने को लेकर लगाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अजमेर के पट्टी कटला क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण को लेकर सूचना के अधिकार के तहत नगर निगम के लोक सूचना अधिकारी से जानकारी मांगी गई थी। निगम के अधिकारी ने 635 दिन में भी जब जानकारी नहीं दी और मामले में टालमटोल का रवैया अपनाया जाता रहा। इस पर चन्द्रशेखर अग्रवाल ने राज्य सूचना आयोग में मामले में अपील की। आयोग के सूचना आयुक्त आशुतोष शर्मा ने निगम के लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया। साथ ही अपीलार्थी को 21 दिन में संबधित सूचना निशुल्क मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें