फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई अग्निकांड के बाद इस शहर में भी हुई हरकत, प्रशासन ने दी हिदायत

Sat, 30 Dec 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
mumbai
विज्ञापन
मुम्बई के कमला मिल्स कंपाउड हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद स्थानीय प्रशासन की नींद टूटी है। 
विज्ञापन



बॉलीवुड संगीतकार शंकर महादेवन के बेटे के मोजोस रेस्तरां और वन अबव पब में बृहस्पतिवार रात्रि को लगी आग लग गई थी। इस हादसे से सबक लेते हुए राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी नगर निगम प्रशासन ने आज आपात बैठक बुलाई।

बैठक में महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने शहर में बड़े स्तर पर होने वाले विभिन्न प्रकार के आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए अग्निशमन से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

नहीं तो होगी कार्रवाई

जयपुर नगर निगम
होटल, मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, सांस्कृतिक केंद्रों, क्लबों तथा कार्यक्रम आयोजकों को अग्निशमन संबंधी प्रावधान सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। आयोजन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर अग्नि सुरक्षा के प्रावधान करना अनिवार्य होगा। साथ आयोजन के लिए नगर निगम से नियमानुसार मंजूरी लेनी होगी। 

बहुमंजिला इमारतों, बड़े रेस्टोरेंट्स, होटल्स, संस्थानों, वेयरहाउस, गैराज, ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण व विपणन केंद्र तथा अन्य उपक्रम इत्यादि को नगर निगम जयपुर की अग्निशमन शाखा से नियमानुसार फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। अ

निगम ने चेताया है कि लापरवाही के कारण कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी आयोजक की होगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें