फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमे ने प्राचीन नाड़ी को लिया गोद, श्रमदान किया

Mon, 12 Jun 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नाड़ी में श्रमदान करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसलमेर में कानून एवं शांति व्यवस्था का मोर्चा संभालने वाले पुलिस महकमे ने अब यहां सामाजिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण पेश किया है। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत पुलिस ने यहां प्राचीन केलण नाड़ी को गोद लेकर उसकी दशा सुधारने का जिम्मा उठाया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के द्वितीय चरण में पुलिस विभाग ने भू गांव में स्थित प्राचीन केलण नाड़ी में सोमवार को श्रमदान किया गया। यादव ने बताया कि जिले में भूजल स्तर बढ़ाने के मकसद से विभाग द्वारा केलण नाड़ी को गोद लिया गया। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने नाड़ी की सफाई करके यहां जमा  कचरे को हटाया गया है, ताकि बरसात के दौरान इसमें पानी इकट्ठा हो सके। आगे भी इसकी पूरी देखरेख पुलिस के स्तर पर की जाएगी।

श्रमदान अभियान में महिला पुलिसकर्मियों ने भी अहम भागीदारी निभाई। पुलिस विभाग के 125 अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करके यहां से करीब 100 ट्रॉली मिट्टी निकाली गई है। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि पुलिस महकमे द्वारा नाड़ी में समय-समय पर श्रमदान अभियान चलाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें