फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की पत्नी को अध्यक्ष चुनने पर राजस्थान में बवाल, जमकर चले लात-घूंसे

Sun, 25 Feb 2018 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हंगामा करने वाले को ले जाते सुरक्षाकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में आज हुए किराड़ समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान मंच पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह भी मौजूद थे। सीएम की पत्नी साधना सिंह को महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा पर वर्तमान उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। समर्थक चाहते थे कि लोकेन्द्र को अध्यक्ष बनाया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। यह देखकर सीएम और उनकी पत्नी वहां से चले गए। इसके बाद भी हंगामा जारी रहा और लात-घूंसे तक चल गए। इस दौरान पुलिस को व्यवस्था संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह मंच पर आए और समाज की ओर से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

एक मंच पर दो राज्यों के मुख्यमंत्री

मंच पर मौजूद शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे - फोटो : amar ujala
किराड़ समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह सहित राजस्थान की सीएम वसंधुरा राजे ने भी शिरकत की। इस दौरान किराड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाज के अन्य पदाधिकारियों सहित सांसद ओम बिरला और विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाज के उत्थान के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किराड़ समाज उनके बचपन का झूला है, जवानी की फुलवारी है।

उन्होंने कहा कि समाज के इस सम्मान का वह हमेशा मान रखेंगे। वहीं सीएम वसुंधरा राजे ने किसान और कर्मचारियों को केन्द्रीत करते हुए कहा कि उन्होंने 4 साल तक सरकारी खजाने को भरने का काम किया है और आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हुए कर्मचारी वर्ग व किसानों को राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें