हंगामा करने वाले को ले जाते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : amar ujala
कोटा में आज हुए किराड़ समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान जमकर हंगामा हुआ।
हंगामे के दौरान मंच पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह भी मौजूद थे। सीएम की पत्नी साधना सिंह को महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा पर वर्तमान उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। समर्थक चाहते थे कि लोकेन्द्र को अध्यक्ष बनाया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। यह देखकर सीएम और उनकी पत्नी वहां से चले गए। इसके बाद भी हंगामा जारी रहा और लात-घूंसे तक चल गए। इस दौरान पुलिस को व्यवस्था संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सीएम शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह मंच पर आए और समाज की ओर से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर धन्यवाद दिया।