फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की तरह 7 और शहरों में बनेंगे मदर मिल्क बैंक

Sat, 27 May 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि उदयपुर में प्रदेश के पहले मदर मिल्क बैंक की तरह ही सात अन्य स्थानों पर मिल्क बैंक शुरू किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेश की फड़ कला को संरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राजे शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में श्रम, रोजगार एवं कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा जनजाति क्षेत्र विकास तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभागों से सम्बंधित बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने जनजाति क्षेत्रों में कुपोषण की समस्या को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रयास करने तथा जिलों में खुल रहे डायलिसिस केन्द्रों में कौशल प्रशिक्षण की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की विख्यात फड़ कला को संरक्षित रखने के लिए इसे आने वाली पीढ़ी को सिखाना जरूरी है। उन्होंने इसके लिए कौशल विकास विभाग द्वारा भीलवाड़ा जिले के फड़ कलाकारों के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कृषि सम्बंधित कौशल प्रशिक्षण की सम्भावनाओं पर काम किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने नए मेडिकल कॉलेजों के लिए भवन निर्माण कार्य को तय समय से पहले ही पूरा करने के लिए कहा ताकि निर्धारित समय पर मेडिकल कोर्स शुरू किए जा सकें। उन्होंने कहा कि कई अशिक्षित श्रमिक जानकारी के अभाव में पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं करा पाते और उस लाभ से वंचित रह जाते हैं, जो उन्हें मिलना चाहिए। ऐसे में विभागीय अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था लागू करनी चाहिए, जिससे श्रमिक आसानी से नवीनीकरण करा सकें।

उन्होंने कहा कि लम्बित पड़े श्रमिक पंजीकरण आवेदनों का निस्तारण शीघ्र किया जाए। उन्होंने पेंशनरों का प्रतिवर्ष नियमित सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। राजे ने तकनीकी शिक्षा विभाग को शिक्षण-प्रशिक्षण के नए केन्द्र खोलने के लिए खाली पड़े पुराने भवनों का उपयोग करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि उपयोग में नहीं आ रहे ऐसे भवनों में थ्री-डी प्रिंटिंग तथा रोबोटिक सेंटर आदि शीघ्र ही स्थापित किए जा सकते हैं।

राजे ने ओल्ड-एज होम्स की स्थिति बेहतर करने, हेयर ड्रेसर को ऋण देने सम्बंधी दिशा निर्देश तैयार करने तथा जनजाति क्षेत्र में सभी घोषित स्थानों पर बालिका आश्रम छात्रावास शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें