पैंथर होने की आशंका के चलते पिछले कई दिनों से बंद पड़े स्मृति वन के बाहर रविवार को फिर से मॉर्निंग वॉक पर आने वालों ने लोगों ने प्रदर्शन किया। अल सुबह ही स्मृति वन के बाहर वॉकर्स का जमावड़ा लग गया और लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
वॉकर्स का कहना है कि प्रशासन ने वन को जबरदस्ती बंद कर रखा हुआ है जबकि अब यहां पैंथर का कोई खतरा नहीं है वहीं वन विभाग अब भी अंदेशा जता रहा है कि पैंथर फैमिली अब भी स्मृति वन के आसपास ही मौजूद है।
इससे पहले भी स्मृति वन के नजदीक एमएनआईटी परिसर में पैंथर देखे जाने की जानकारी मिली थी। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो पैंथर फैमिली अब भी झालाना इलाके के आसपास ही विचरण कर रही है और जवाहर नगर स्थित कच्ची बस्ती में लोगों ने पैंथर देखे जाने का दावा किया था जिसे वन विभाग ने महज अफवाह करार दे दिया था।