फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 50 हजार से ज्यादा युवाओं ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, 300 संगीतकारों ने दिया साथ

Wed, 08 Nov 2017 11:04 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
वॉयस आॅफ यूनिटी कार्यक्रम के तहत आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 50 हजार से ज्यादा युवाओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का एक साथ गायन किया। बॉलीवुड संगीतकार आनंद जी के निर्देशन में 300 संगीतकारों के साथ हुए इस कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान यूथ बोर्ड व एचएसएस ने किया था।
विज्ञापन



पारंपरिक व आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ हुए इस कार्यक्रम के लिए युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथ में तिरंगा और देशभक्ति के जज्बात से भरे हजारों युवाओं का अल सुबह से एसएमएस स्टेडियम पहुंचना प्रारंभ हो गया था। कार्यक्रम में देशभर से जुटे संगीतज्ञों ने कई देशभक्ति गीतों की भी प्रस्तुति दी।
Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी हो चुके है आयोजन

वसुंधरा राजे
संगीतकार आनंद जी के निर्देशन ने कार्यक्रम की खूबसूरती को और निखार दिया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु के अतिरिक्त कई प्रमुख ​हस्तियों ने शिरकत की। वॉयस आॅफ यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह योगाभ्यास के साथ हुआ। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के लिए बीते कई माह से तैयारियां चल रही थी। इससे पूर्व भी जयपुर में इस तरह के दो आयोजन एचएसएस फाउण्डेशन की ओर से हो चुके है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें