फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में प्रभावित होगा 20 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार, जानिए क्यों..

Tue, 27 Jun 2017 12:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर में बंद बाजार।
विज्ञापन
राजस्थान में जीएसटी के विरोध में आज से तीन दिन तक के लिए कपड़े की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही, 30 जून से तीन जुलाई तक प्रदेश की मंडियां बंद रहेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं, सात दिन के बंद के दौरान करीब 20 हजार करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय प्रभावित होगा।
विज्ञापन


वहीं 30 जून को जो देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है, उसे राजस्थान के भी विभिन्न व्यापारिक संगठनों का समर्थन हासिल है। गौरतलब है कि राजस्थान में साड़ी व अन्य कपड़ा व्यवसाय से सम्बंधित करीब एक लाख से अधिक दुकाने हैं। जो अब चार दिन बंद रहेंगी। जबकि राजस्थाना में मंडियों की संख्या 240 से अधिक है।

एक दिन में मंडियों से करीब 1000 करोड़ से अधिक का कारोबार होता है। जीएसटी लागू होने के बाद उन्हें एक माह में तीन बार रिटर्न भरना होगा। ऐसा नहीं करने पर सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि व्यापारियों की मांग है कि इस रिटर्न को तिमाही करना चाहिए व सजा के स्थान पर जुर्माने का प्रावधान होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें