फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर का मोनार्क यूएस आर्मी में, मिला 1.2 करोड़ का सालाना पैकेज

Tue, 09 May 2017 12:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मोनार्क शर्मा
विज्ञापन
नासा में वर्ष 2013 में बतौर जूनियर रिसर्च सांइटिस्ट और वर्ष 2016 में यूएस आर्मी में चुने जाने वाले जयपुर के मोनार्क शर्मा ने एक और छलांग लगाई है। मोनार्क अब यूएस आर्मी के एच—64ई कॉम्बेट फाइटर हेलीकॉप्टर यूनिट का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


मोनार्क इस यूनिट में बतौर साइंटिस्ट सम्मलित हुए और उनका सालाना पैकेज 1.20 करोड़ रुपए होगा। मोनार्क ने पिंकसिटी में सी—स्कीम स्थित भगवान महावीर जैन स्कूल से प्रारंभिक पढ़ार्इ की थी। जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में बैचलर डिग्री मोनार्क ने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से हासिल की। नासा के मून बग्गी और लूना बोट जैसे प्रोजेक्ट उनके भाग्य को बदलने वाले साबित हुए। मोनार्क के नेतृत्व में जहां मून बग्गी प्रोजेक्ट ने जहां सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन का अवॉर्ड जीता था।

वहीं लूना बोट प्रोजेक्ट ने पांचवा स्थान हासिल किया था। इसके बाद वर्ष 2013 में मोनार्क नासा की मास कम्यूनिकेशन विंग का हिस्सा बने। शर्मा वर्ष 2016 मई में यूएस आर्मी में सम्मलित हुए। यहां कुछ माह में ही अपने बेहतरीन कार्य के चलते उन्हें दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया। जिसमें एक है आर्मी सर्विस मेडल जबकि दूसरा अवॉर्ड है सेफ्टी एक्सीलैंस अवॉर्ड।
विज्ञापन


अब मोनार्क अपने नए रोल में इस वर्ष यूएस आर्मी में सम्मलित होने वाले फाइटर प्लेन की डिजाइनिंग, मेन्यूफेक्चरिंग व इंसपेक्शन का कार्य करेंगे। शर्मा का यूएस की सिटीजनशिप यूएस आर्मी के माध्यम से मिली है। जबकि उन्हें नासा ने भी ग्रीन कार्ड व जॉब आॅफर की थी।
विज्ञापन


मोनार्क का कहना है कि उन्हें भारतीय सेना के लिए कार्य करने का अवसर नहीं मिला लेकिन उनका यूएस आर्मी के साथ कार्य करना भारत को भी गौरवान्वित करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें