फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूमों का शटर टेढ़ा कर उड़ाए लाखों के मोबाइल

Mon, 13 Nov 2017 03:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इस जगह से शोरूम में घुसे चोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में गुमानपुरा इलाके में बीती रात चोरों ने बेधड़क होकर एक के बाद एक तीन शोरूमों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपयों की चोरी की। सुबह जब शोरूम मालिक यहां पहुंचे तो वारदात का पता चला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रावतभाटा गुमानपुरा रोड़ पर चोरों ने मोबाइल कंपनी के एक शोरूम से करीब साढ़े पांच लाख के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोर शोरूम के अंदर शटर को टेड़ा करके घुसे और ब्रांडेड कंपनी के 33 महंगे मोबाइल ले गए। इसके साथ ही, बेखौफ चोरों ने शहर के कोटड़ी चौराहे पर ब्रांडेड कपड़ों के दो शोरूमों में भी वारदात की। चोरो यहां से गल्ले में रखे हजारों रुपए चोरी कर ले गए। एक शोरूम से 35 हजार और दूसरे 55 हजार रुपए चोरी हुए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गुमानपुरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें